होम / बड़ी ख़बरें / विधानसभा में पटावरी पदोन्नति में भ्रष्टाचार का मामला गूंजा
बड़ी ख़बरें
- सत्तारूढ दल के विधायक राजेश मुणत ने सरकार को घेरा
-विभागीय जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी - राजेश मंत्री
-शेखरदत्त और सुरेन्द्र बहादूर सिंह को श्रद्धासुमन आर्पित
रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन सत्तारूढ के विधायक राजेश मुणत ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को घेरा राजस्व मंत्री ने कहा कि विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया सत्र के पहले दिन राज्यपाल रहे स्वर्गीय शेखर दत्त एवं विधायक सुरेन्द्र बहादूर सिंह को श्रद्धासुमन आर्पित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने शेखर दत्त एवं सुरेन्द्र बहादूर सिंह को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने शेखर दत्त को श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए कहा कि उनके सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाऐगा। नेता प्रतिपक्ष चरण दास मेहंत ने कहा कि मध्यप्रदेश से लेकर सुरेश बहादूर ने अपने क्षेत्र की सेवा की उनसे मेरे व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध रहे है। सत्ता पक्ष विधायकों ने भी अपने से श्रद्धासुमन आर्पित किया। इसके पश्चाात विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई।
भाजपा विधायक ने राजस्व मंत्री को घेरा..
दिवंगतों को श्रद्धासुमन आर्पित करने के बाद प्रश्रकाल आरंभ हुआ प्रश्र काल में भाजपा विधायक राजेश मूणत पटावरी पदोन्नति में हुई भ्रष्टाचार का मामला उठाया उन्होंने अनेक पूरक प्रश्रों के माध्यम से कहा कि इस पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार इसको लेकर उदास है। उन्होंने दोषी लोगों पर उचित कार्यवाही की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भारसाधक मंत्री स्पष्ट जवाब दे। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार के सामने यह मामला आया है अधिकारियों को इसकी जांच करने को कहा है अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषीयों पर उचित कार्यवाही की जायेगी। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जमकर शोर- शरबा मचाया।
रेडीटूईट पर आया ध्यानाकर्षण पर प्रस्ताव..
सरकार द्वारा जनविश्वास मोटर कार विधेयक एनसीआर सहित अन्य विषयों पर विधेयक प्रस्तुत किया जायेगा। आज विधानसभा में रेडीटूईटस का मामला भी गूंजा। विभागीय मंत्री रजवाड़े ने कहा कि यह काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंप दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.