होम / बड़ी ख़बरें / दुर्ग में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को झाड़ूराम देवांगन शासकीय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, पार्षद गुलाब वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
.jpeg)
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें वृक्ष बनने तक संभालकर पुण्य के भागीदार बनें। सांसद विजय बघेल ने कहा कि “वन हमारे धरती के फेफड़े हैं, जो हवा को शुद्ध कर हमारे जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं।” कार्यक्रम में विद्यार्थियों में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.