होम / बड़ी ख़बरें / कलेक्टर कबीरधाम के रवैए के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा द्वारा कर्मचारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाने के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर सोमवार को दुर्ग जिले में भी विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री/गृह मंत्री, राजस्व मंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम विरोध ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कलेक्टर कबीरधाम पर सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन एवं कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, अपमानजनक आचरण करने का आरोप लगाया गया। फेडरेशन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, प्रवक्ता अनुरूप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, संभागाध्यक्ष मनीष तिवारी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, शिवदयाल घृतलहरे, राकेश साहू, चंचल द्विवेदी, मोतीराम खिलाड़ी, वामेंद्र अमृत, निर्मला रात्रे सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.