होम / बड़ी ख़बरें / ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोपियों पर कानून का शिकंजा, संपत्ति कुर्की की तैयारी
बड़ी ख़बरें
रायपुर। रायपुर में अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए निर्देशित किया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है और अब उनकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
वीरेन्द्र और रोहित तोमर, उनके रिश्तेदारों और साथियों पर धमकी, ब्लैकमेल और अवैध वसूली से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं। रोहित तोमर के खिलाफ एक मारपीट का केस भी चल रहा है। जांच के दौरान मिली नकदी और आभूषणों को आयकर विभाग को सौंपा गया है, जबकि संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि भाठागांव में 5000 वर्गफीट में बना 'साई विलाÓ वीरेन्द्र की पत्नी के नाम पर है। इसके अलावा अभनपुर और भनपुरी समेत कई जगहों पर उनके नाम से जमीनें पाई गई हैं। यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होते, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। पुलिस कई टीमों के साथ आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी जांच के ज़रिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच के दौरान नए शिकायतकर्ता भी सामने आए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे भारी ब्याज दरों पर पैसा वसूलने के बावजूद गिरवी रखी संपत्तियों के कागजात और चेक वापस नहीं किए। उन्हें धमकियां भी दी गई हैं। फरारी में मदद करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.