पुरी। ओडिशा के पुरी में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। घटना श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने, शरधाबली क्षेत्र में उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए एकत्र हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 4:30 बजे दर्शन के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ लोग नीचे गिर गए और भगदड़ मच गई।
हादसे में मरने वालों की पहचान खुर्दा जिले की प्रभाती दास, बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमाकंत महांती के रूप में हुई है। सभी की मौत मौके पर ही हो गई। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से पुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुरी की रथ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को श्रीमंदिर से बाहर निकालकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक रथों में ले जाया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ।प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.