-कांग्रेस विधायकों ने खनिज, शराब माफिया, गिरती कानून व्यवस्था पर लगाया ध्यानाकर्षण
-सत्र में अभी तक 996 सवाल लगाए गए
रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होगा। खाद-बीज की कमी तथा मानसून के विलंब के कारण कृषि कार्य पिछडऩे तथा खनिज, शराब माफिया गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरा जाएगा। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के मामले की भी गूंज सुनाई देगी।
विधानसभा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कुल विधायकों को द्वारा 996 प्रश्र लगाए गए हैं। इनमें से अतारांकित 475 एवं तारांकित 507 है। चांपा-जांजगीर के विधायक व्यास कश्यप ने बताया कि जिले के अस्पताल में लगी आग, चिकित्सकों का स्थानांतरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रश्र पूछा है, इसके अलावा अब वे ध्यानाकर्षण लगाने की तैयारी कर रहे हैं। नगरी सिहावा के विधायक अंबिका मरकाम ने वे शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण सहित अन्य मामलों को प्रश्र लगाया है। कांग्रेस की विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय समस्याओं के अलावा उन्होंने क्षेत्र में खाद-बीज तथा अन्य मुद्दों को लेकर प्रश्र लगाया है। श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने भी महिला बाल विकास में खरीदी सहित अन्य मामलों की जानकारी चाही है। सत्र में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की भी गूंज सुनाई देगी। राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण को लेकर भर्राशाही सामने आई है। प्राचार्य तथा व्याख्याताओं के पदोन्नति का मामला भी उठाया जाएगा। ज्ञात रहे शिक्षा विभाग के भार साधक मंत्री मुख्यमंत्री हैं।
नेता प्रतिपक्ष कार्यालय के अनुसार राज्य में खनिज तथा शराब माफिया तथा गिरती कानून व्यवस्था को लेकर अनेक प्रश्र लगाए गए है। विधायकों द्वारा अब ध्यानाकर्षण लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। नेताप्रतिपक्ष कार्यालय के अनुसार कांग्रेस विधायक दल की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। नेताप्रतिपक्ष द्वारा भरतमाला प्रोजेक्ट में हुई भ्रष्टाचार का उठाया जाएगा। मानसून सत्र में प्रश्रों की झड़ी लगी हुई है। विपक्ष की ओर से चरण दास महंत, भूपेश बघेल तथा उमेश पटेल मोर्चा संभालेंगे। वहीं भाजपा की ओर से अजय चन्द्राकर, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह मोर्चा संभालेंगे। विधासभा सत्र की पांच बैठकें होगी। राज्य में कैबिनेट की बैठक 30 जून को हो रही है। इसमें कई विधेयक लाने पर सरकार चर्चा करेगी। विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.