चुनाव

23 लाख रूपये के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

86928062025021207img-20250627-wa0210.jpg

बीजापुर। 23 लाख रूपये के ईनामी सहित कुल 13 माओवादियों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 02 की पार्टी सदस्य, धमतरी-गरियाबंद- नुआवाड़ा डिवीजन अंतर्गत एसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, एलओएस सदस्य, एओबी डिवीजन अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य शामिल है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छग रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छग शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 02 की पार्टी सदस्य, धमतरी-गरियाबंद- नुआवाड़ा डिवीजन अंतर्गत पीपीसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, एलओएस सदस्य, एओबी डिवीजन अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य 23  लाख रूपये के ईनामी सहित कुल 13 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आज  दिनांक 27/06/2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर बीएस नेगी,  पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85 बटालियन केरिपु सुनिल कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन केरिपु अमित कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन विक्रम सिंह, कमांडेंट 170 बटालियन केरिपु  सरकार राजा रमन, कमांडेंट 199 बटालियन केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 222 बटालियन केरिपु विजेंद्र सिंह, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर  मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर  चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
आत्मसमर्पित माओवादी के नाम एवं पद :-
1.देवे मुचाकी ऊर्फ प्रमिला उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी बिरियाभूमि छिंदपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम कंपनी नम्बर 02 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख रूपये , वर्ष 2019 से सक्रिय 
2.कोसा ओयाम ऊर्फ राजेन्द्र ऊर्फ महेश ऊर्फ महेश सागर ऊर्फ रमेश पिता सोमा ओयाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटा तर्रेम तुर्रेपारा थाना तर्रेम बीजापुर , पदनाम धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ डिवीजन अन्तर्गत एसीएम (एसजेडसीएम प्रमोद का सुरक्षा गार्ड कमाण्डर), ईनाम 05.00 लाख रूपये, वर्ष 2009 से सक्रिय 
3.कोसी पोडिय़ाम पिता सोमडू पोडिय़ाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी डालेर पातरपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम 02.00 लाख, वर्ष 2017 से सक्रिय 
4.सम्मी सेमला पिता स्व0 मंगू सेमला उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी धरमापुर, थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम- इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 16 पीएलजीए सदस्य , ईनाम 01.00 लाख रूपये, वर्ष 2015 से सक्रिय 
5.छोटू परसीक ऊर्फ दीपक पिता बुधरा परसीक उम्र 25 वर्ष जाति मुरया निवासी कुरूष पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2012 से सक्रिय 
6.मोती ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये , वर्ष 2014 से सक्रिय 
7.सुनिता हेमला पिता मंगू हेमला उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार मुक्कापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी एलओएस सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये , वर्ष 2019 से सक्रिय ।
8.मंजुला कुंजाम पिता बुधो कुंजाम, उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी डुमरीपालनार थाना मिरतुर जिला बीजापुर पदनाम- पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2020 से सक्रिय 
9.सायबो पोडिय़म पिता बुधराम पोडिय़म उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी डुंगा पेददापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर , पदनाम- कुतुल एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य(डीवीसीएम सुखलाल कुंजाम का सुरक्षा गार्ड) ईनाम 01.00 लाख रूपये, वर्ष 2024 से सक्रिय 
10.हुंगी उण्डम ऊर्फ राधा पिता भीमा उण्डम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटा तर्रेम पटेलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर, पदनाम – एओबी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य(सर््ंष्टरू अरूणा का सुरक्षा गार्ड ), ईनाम -01.00 लाख, वर्ष 2020 से सक्रिय 
11.मंगा मड़कम उमर्् मंगेश पिता देवा मड़कम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोण्डापल्ली बाजार पारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर, पदनाम- कोण्डापल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2000 से सक्रिय 
12.बुधराम कोडमे ऊर्फ राजू पिता हुंगा कोडमे उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोडलापुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- पेददाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य , वर्ष 2003 से सक्रिय 
13.जमली कोडमे ऊर्फ हिडमे पति बुधराम कोडमे उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोडला पुसनार पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- पेददाकोरमा आरपीसी केएएमएस सदस्य , वर्ष 2006 से सक्रिय

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.