ब्रेकिंग

दूषित पानी बना शक्ति नगर की मुसीबत:  तालाब में खरपतवार दवा डालने से लाखों मछलियों की मौत

62626062025113643whatsappimage2025-06-26at5.02.52pm.jpeg

-पूर्व महापौर बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष कोहले ने की सख्त कार्रवाई की मांग
दुर्ग।
दुर्ग के शक्ति नगर स्थित तालाब में लाखों मछलियों की मौत ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना से आसपास की लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है, जो भीषण दुर्गंध और गंदगी के कारण गंभीर असुविधा झेल रही है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, यह त्रासदी तालाब से खरपतवार हटाने के लिए कीटनाशकों के अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग के कारण हुई, जो पर्यावरणीय नियमों का घोर उल्लंघन है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं कांग्रेस पार्षद दल साथियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। धीरज बाकलीवाल ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिलाधीश एवं निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। बाकलीवाल ने कहा कि किसके जवाबदेही में तालाब में अत्यधिक कीटनाशक दवाई डाली गई और कितनी मात्रा में तालाब में केमिकल मिलाई गई यह बात सार्वजनिक होनी चाहिए।

Image after paragraph

घटनास्थल पर मौजूद दो परिवार, जो अपने दशगात्र कार्यक्रम के लिए तालाब स्थल पर पहुँचे थे, उन्हें भी तालाब की दुर्गंध और गंदगी के चलते कार्यक्रम करने में काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।  यह दर्शाता है कि यह समस्या केवल पर्यावरणीय ही नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक रूप से भी संवेदनशील बन चुकी है। बाकलीवाल ने कहा कि इस घटना वार्डवासियो का जीवन प्रभावित होगा और गंभीर बीमारी होने की आशंका है, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने भी इस दुखद एवं चिंताजनक घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि तालाब की तत्काल सफाई, दूषित जल की जाँच, और प्रभावित नागरिकों को राहत देने के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए जाएं।
हालाँकि प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में मछलियों की मौत और फैलती गंदगी ने प्रशासन की कार्यशैली, पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति उदासीनता, और लोकहित के प्रति जवाबदेही पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, भोला महोबिया, विजयंत पटेल, दीपक जैन और चंद्रमोहन गभने, आयुष शर्मा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.