-संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
-भाजपा ने राजधानी सहित जिलों में किए कार्यक्रम
रायपुर । आपातकाल की 50वीं बरसी को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
मीसाबंदी सेनानी संघ के सचिदानंद उपासने ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा आपातकाल लगाया गया था, जिसमें कई जनप्रतिनिधियों को जेल में ठूस दिया गया था, ये लोकनायक 19 महीने जेल में रहे, इनमें से कई परिवार भी बरबाद हो गए। प्रदेश में आज कुशाभाऊ ठाक रे परिसर में यह कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा प्रववक्ता अमित चिमनानी के अनुसार इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पवन साय शामिल हुए। आज मुख्यमंत्री हरियाणा गए हुए हैं, हरियाणा से लौटने के बाद दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मीसाबंदी सेनानी संघ के सचिदानंद उपासने ने बताया कि प्रदेश में 300 से अधिक सेनानी हैं, जिनका सम्मान दो चरणों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में कल 26 जून को सेनानियों का सम्मान होगा।
उपासने के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करने के लिए आपातकाल लगाया था, जिसे संविधान विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लोकतंत्र का काला अध्याय के रूप याद किया जाएगा। पत्रकारों एवं मीडिया की स्वतंत्रता छीन ली गई थी। रायपुर में समाजवादी नेता मधु लिमये और जॉर्ज फर्नांडिस, रजनी ताई उपासने, जगदीश लेखी, शंकर दुबे, पुरूषोत्तम कौशिक, बृजलाल वर्मा, बालू भाई पटेल, सरदारी लाल गुप्ता सहित अन्य स्थानीय नेता महासमुंद के फजल पासा, अवश्वनी दुबे, अश्वनी तिवारी, समाजवादी नेता, रघु ठाकुर इनमें से कई नेता दिवंगत हो गए हैं जिनकी याद शेष है। ये सभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद किए गए थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.