दुर्ग

सांसद श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया

60621062025073118img-20250621-wa0150.jpg

- ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन
- करे योग रहे निरोग- सांसद विजय बघेल
- मुख्य अतिथि श्री बघेल ने किया  प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन
दुर्ग
। ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज  जिला प्रशासन द्वारा  खालसा  पब्लिक स्कूल परिसर में  योग कार्यक्रम आयोजित की गई । दुर्ग सांसद विजय बघेल  के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में  विधायक डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी  आर. जी. गर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी / कर्मचारी , गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों  ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किये।

Image after paragraph

इससे पूर्व कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि श्री बघेल एवं अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उदबोधन में  मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन  ऋषि परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि करे योग और रहे निरोग। उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। 
योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने  कपाल भारती प्रयाणाम, अनुलोम विलोम प्रयाणाम, शिति प्रयाणाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग संगम हरित योग के थीम पर  योगा के विभिन्न आसन का अभ्यास कराए। उन्होंने ॐ के सुमधर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.