होम / बड़ी ख़बरें / पंडरी कपड़ा बाजार में स्मार्ट पार्किंग की शुरुआत, ट्रैफिक और पार्किंग से मिलेगी राहत
बड़ी ख़बरें
रायपुर । राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में छत्तीसगढ़ की पहली मैकेनाइज्ड हाइड्रोलिक कार पार्किंग की शुरुआत होने जा रही है। इस परियोजना के तहत बाजार के भीतर गाडिय़ों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (एनएमटी) को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दिशा में पहला कदम 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भूमिपूजन कर उठाया।
मैकेनाइज्ड पार्किंग सिस्टम कपड़ा बाजार से सटे सिंधी गल्र्स कॉलेज के सामने बनेगा, जहां स्टील स्ट्रक्चर पर आधारित तीन मंजिला पार्किंग तैयार की जाएगी। यह कार्य तीन महीने में पूरा होने की संभावना है। इस परियोजना पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्किंग सुविधा पूरी तरह से हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित होगी, जिसमें कुल 24 कारों की पार्किंग क्षमता होगी। इनमें से दो स्लॉट बैकअप के तौर पर रखे जाएंगे। प्रत्येक फ्लोर पर आठ कारों की जगह होगी, जिसमें ऊपर के दो फ्लोर में 16 गाडिय़ां और ग्राउंड फ्लोर पर 6 गाडिय़ां खड़ी की जा सकेंगी। नीचे दो स्लॉट को शॉर्ट टर्म पार्किंग के लिए रिजर्व रखा जाएगा। इस आधुनिक पार्किंग व्यवस्था का संचालन महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के व्यापारी करेंगे। साथ ही, इसी तरह की सुविधा नगर निगम मुख्यालय के पास ई-चार्जिंग स्टेशन के समीप भी विकसित की जा रही है। इस पहल से बाजार आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही एनएमटी योजना के लागू होने से पर्यावरण को भी लाभ होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.