ब्रेकिंग

प्रकाश सांखला बने कैट दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष

95217062025112104img-20250617-wa0142.jpg

-व्यापारियों में उत्साह की लहर, सभी ने दी शुभकामनाएं
-व्यापारिक समुदाय में हर्ष, कैट नेतृत्व ने जताया विश्वास
दुर्ग।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संघटन कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दुर्ग से प्रदेश मंत्री प्रकाश आहूजा, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे , कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा, चेयरमेन पवन बडजात्या , अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी , महामंत्री विनय कश्यप युवा अध्यक्ष पीयूष देसलहरा , रवि केवलतानी , आशीष खंडेलवाल , प्रकाश गोलछा , पायल जैन , गुंजा पिंचा , अमीना   हिरानी ने बताया कि , (CAIT) की दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर  प्रकाश सांखला की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि प्रकाश सांखला दुर्ग सराफ व्यापारी संघ के विगत कई वर्षों से निर्विरोध अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे है।  यह घोषणा कैट के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई, जिसमें उनके व्यापारिक हितों के लिए सतत संघर्ष, व्यवस्थित संगठन क्षमता और जनसमर्पित दृष्टिकोण को आधार बनाया गया। उनकी यह नियुक्ति कैट के शीर्ष नेतृत्व द्वारा व्यापारी हितों के प्रति उनकी सेवा भावना, संगठनात्मक दक्षता तथा जनसंपर्क कुशलता को देखते हुए की गई है।
श्री सांखला वर्षों से दुर्ग जिले के व्यापारियों की समस्याओं, अधिकारों और नीतिगत मुद्दों पर मुखर आवाज रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर शासन–प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न मांगों को मजबूती से प्रस्तुत कर सकारात्मक समाधान भी प्राप्त किए हैं।
इस नियुक्ति की अनुशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी.सी. भरतीया, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल, अमर पारवानी (सह-राष्ट्रीय चेयरमैन) तथा परमानंद जैन (प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़) द्वारा की गई।

इन वरिष्ठ नेताओं ने श्री सांखला के नेतृत्व में दुर्ग जिले में कैट की गतिविधियों के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में नई ऊर्जा आने की आशा व्यक्त की है।

व्यापारियों की आवाज बनेगा..

 नया नेतृत्व प्रकाश सांखला पूर्व में भी व्यापारिक संगठनों से जुड़े रहकर दुर्ग जिला व्यापारियों की समस्याओं, टैक्स संबंधित मुद्दों, एवं नीतिगत सुझावों को प्रशासन व शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद दुर्ग जिले में व्यापारियों और विभिन्न व्यापारी संगठनों , ज्वैलर्स एसोसिएशन , मोबाइल एसोसिएशन , प्रोल पम्प एसोसिएशन , कपड़ा एसोसिएशन में उत्साह की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती दोनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसी तारतम्य में प्रकाश सांखला ने कहा  मैं राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं दुर्ग के प्रत्येक व्यापारी की आवाज बनकर कार्य करूंगा। पारदर्शिता, संवाद और संघर्ष की नीति के साथ व्यापारियों की सेवा करता रहूंगा।  यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक जिम्मेदारी है। मैं कैट की सोच ‘व्यापारी हित सर्वोपरि’ को केंद्र में रखकर दुर्ग जिले के समस्त व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर हर मंच पर उनकी आवाज बुलंद करूंगा।"
  प्रकाश सांखला का व्यापारिक समुदाय के बीच गहरा संवाद, जनसमर्पित सोच और सक्रियता संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।"
व्यापारियों और उद्यमियों ने दी बधाई...
इस घोषणा के बाद दुर्ग के व्यापारिक संगठनों, दुकानदार संघों, और स्थानीय उद्यमियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। सभी ने श्री सांखला को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिले के व्यापारी संगठनों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.