छत्तीसगढ़

अवैध खनिजों के एक माह में 57 प्रकरण,44 लाख समझौता शुल्क की वसूली

69506062025145652img-20250606-wa0184.jpg

RO. NO 13259/76

बिलासपुर। खनिजों के अवैध गतिविधियों के गत मई माह में 57 प्रकरण दर्ज कर 44 लाख 60 हजार से ज्यादा का समझौता शुल्क वसूला गया है।  इनमें अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण, अवैध परिवहन  के 46 प्रकरण एंव अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण शामिल हैं।
              कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। माह मई में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में  लगातार निरीक्षण किया गया ।

Image after paragraph

प्रमुख रूप से ग्राम गतौरी में खनिज कोयला के अवैध भण्डारण के प्रकरण दर्ज कर रूपये 14 लाख रुपए, ग्राम मोढ़े, सोढाखुर्द एंव लालखदान क्षेत्र अंतर्गत खनिज रेत के अवैध भण्डारण पर 03 प्रकरण दर्ज कर राशि 4.,83 लाख रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है। ग्राम करही कच्छार, अमलडीहा, उदईबंद एंव जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध उत्खनन के 04 प्रकरण दर्ज कर 03 चैन माउंटेन, 01 जे सी बी एंव 02 हाईवा जप्त कर राशि 7.38 लाख  रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है। ग्राम बेलसरी, मोपका एंव पेंडरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी के 03 अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज कर 03 जेसीबी, 03 ट्रेक्टर एंव 04 हाइवा जप्त कर कुल राशि 1.44 लाख रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया। खनिजों के अवैध परिवहन पर रेत के 38 प्रकरण, निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 06 प्रकरण,साधारण पत्थर के 01 प्रकरण एंव मिट्टी के 01 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 10 लाख रूपये वसूल किया गया। 
          इस प्रकार खनिजों के अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 25.72 लाख रुपए वसूल किया गया। खनिजो के अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 8.82 लाख वसूल किया गया। खनिजो के अवैध परिवहन के 46 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 10.05 लाख वसूल किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज,राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.