दुर्ग

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस:  आमजनो के लिए जल परिसर कार्यालय में रहेंगे पौधे उपलब्ध.. 

21903062025132048whatsappimage2025-06-03at6.49.19pm.jpeg

RO. NO 13259/76

दुर्ग। 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व मे मनाया जाता है। मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है , इसे स्वच्छ रखना और प्रदूषण से  बचाये रखना कितना आवश्यक है, यह हम सभी जानते है। आने वाली पीढ़ियों को एक हरी भरी प्रकृति प्रदान करना हम सबका कर्तव्य ही नही बल्कि जिम्मेदारी भी है। इस दिन पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं तथा लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। 
पेड़ लगाना बेहद जरुरी है। धरती के श्रृंगार को पूर्ण करने के लिए इस दिन पूरे विश्व मे पौधे लगाए जाते हैं। जिससे भविष्य में हमारी धरा स्वस्थ और सुंदर रहे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ सरोज पांडेय ने  सभी से निवेदन किया है कि
यदि आप 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर किसी भी आम जन को अपने निवास, सार्वजनिक स्थान, बगीचे, गार्डन में वृक्षा रोपण हेतु पौधा की आवश्यकता हो तो कार्यालय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जल परिसर, दुर्ग से प्राप्त कर सकते है। वितरण समय 11:00बजे से 5:00 बजे शाम तक प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इन विषयो पर बहुत जोर देते है तथा देश की नागरिकों से आव्हान किये है की एक पेड़ माँ के नाम से लगाये । इसी के अनुशार यदि आमजनों को किसी भी प्रकार का पौधा चाहिए तो आइये और एक पौधा ले जाये। सम्पर्क सूत्र - रविशंकर ढीमर -94255-55002, हिम्मत पासवान 96858-41086,  कार्यालय - 07882210197
पौधो का प्रकार...
नीम, आम, पारस पीपल, केशिया स्वामी, बेल, करंज, कटहल, कचनार, रुद्राक्ष, रक्तचंदन उपलब्ध है।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.