दुर्ग। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये की कमी कर इसे घटाकर 3 रुपये कर दिया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है। उन्होंने इस निर्णय को आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बताया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। इस फैसले से देश की लगभग 140 करोड़ जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम के लिए केन्द्र सरकार को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.