राजनीति

धरने पर बैठे सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस..

80028052025114023whatsappimage2025-05-28at5.05.57pm.jpg

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग के सफाई कर्मियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। बीते सात दिनों से प्लेसमेंट और मिशन क्लीन सिटी वर्कर अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। अब पूरे दुर्ग शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था से जनता परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन अब तक मौन है।
इस आंदोलन को वो मजबूती मिली जो अक्सर बड़े बदलाव की शुरुआत होती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व  महापौर धीरज बाकलीवाल, नेताप्रतिपक्ष संजय कोहले, विजयंत पटेल सहित कई पार्षदों ने धरना स्थल पहुँचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
धरना स्थल से निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए वोरा ने कहा,
"सफाई कर्मी शहर व्यवस्था को व्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी मांगों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता दिखानी चाहिए।"
अरुण वोरा ने निगम की महापौर व आयुक्त से इस विषय में सीधी बातचीत की और शीघ्र समाधान की मांग रखी। साथ ही धरना स्थल से ही मंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क कर शहर की स्थिति सुधारने की अपील की। वोरा ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से फोन पर बातचीत की।
कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि "आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है, समाधान जल्द निकलेगा।"
 बताया जा रहा हे कि कर्मचारी नेताओं एवं आयुक्त के बीच बैठक में चर्चा होने के बाद सफाई कर्मी गुरुवार से काम पर वापस आने की सहमति बनी है।

Image after paragraph


क्या हैं सफाई कर्मियों की प्रमुख माँगें?
-टीआईसी कार्ड (अस्थाई पहचान पत्र) अब तक जारी नहीं किया गया।
-भविष्य निधि फंड की राशि अभी तक पीएफ ऑफिस में जमा नहीं की गई।
-न्यूनतम वेतन नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
-गर्मी के मौसम में दोपहर 12 बजे छुट्टी की परंपरा खत्म कर दी गई।
-अनुपस्थिति पर एक नहीं, दो दिन का वेतन काटा जा रहा है।
-बीमार कर्मी की जगह परिवार के सदस्य को काम पर रखने की मांग भी उठी।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.