छत्तीसगढ़

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल राव एलकर का देवलोक गमन

68227052025161857img_20250527_214456.jpg

-आचार्य जी का स्वर्गारोहण भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति: रामकिशोर कांवरे 
-कल होगा महामृत्युंजय घाट जागपुर में अंतिम संस्कार 
बालाघाट।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, शिक्षाविद, स्वयं सेवक, युगपुरुष गोपाल राव एलकर जिनके शरीर का कण-कण एवं आयु का क्षण-क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित था। उनका अक्समात देहावसान शिक्षा, त्याग, तपस्या, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के एक युग का अवसान। भाजपा के आधार स्तम्भ का कमजोर होने जैसा है। व्यथित मंगलवार को ब्रम्ह मुहूर्त 4 बजे गोपाल राव एलकर का 75 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हो गया है। पार्थिव देह के अन्तिम संस्कार के लिये आज बुधवार को प्रात: 9 बजे उनके निज निवास वार्ड नं 33, पुरानी विवेक ज्योति ज्ञानपीठ, मोतीनगर, बालाघाट से महामृत्युंजय घाट, जागपुर महाप्रस्थान होगा। 
शोक की लहर व्याप्त..
आचार्य जी के नाम से सम्मानित गोपाल राव एलकर असामयिक प्रयाण से जिला भाजपा परिवार, शिक्षा जगत, स्नेही जनों और समूचे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। आहत जनमानस ने नम आंखों से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन दर्शन कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। दिवंगत ने अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती लता एलकर, पुत्र कुणाल एलकर, पुत्री मृणाल एलकर को रोता-बिलखता छोड़ दिया। यह आचार्य जी अच्छे संस्कार, शिक्षा और समर्पण भाव है कि उनकी पत्नी पुत्र और पुत्री उनके बताए हुए मार्गों पर आगे चलकर शिक्षा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में हमराही बने हुए हैं।
जीवन संघर्ष ...
श्री आचार्य जी के जीवन संघर्ष की याद करे तो उनका जन्म 4 मार्च 1950 में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला स्थित पांढुर्णा के एक गांव में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयं सेवक थे। सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य के तौर पर रीवा के हनुमना अपनी सेवाएं दी। दौर में आपातकाल की यातना झेलते हुए सरस्वती शिशु मंदिर बालाघाट में शिक्षा का अलख जगाया। क्रम में विवेक ज्योति ज्ञानपीठ विद्यालय की बालाघाट में स्थापना कर जिले भर में अक्षरदीप को आलोकित किया। आज यह शिक्षा रुपी वटवृक्ष हजारों छात्रों का ज्ञानार्जन कर रहा है। राष्ट्रवाद से अभिप्रेरित जनसंघ के विभिन्न दायित्वों को निर्वाह किया। फिर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी रही। इसके बाद वर्ष 2002 से 2007 तक निरंतर दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन पर रही। बालाघाट जिले में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण में श्री एलकर की बड़ी भूमिका रही। आज भी भाजपा के कार्यकर्ता उनके अविस्मरणीय कार्यकाल की याद करते हुए कहते हैं कि आचार्य जी कार्यकर्ताओं के जिलाध्यक्ष थे। कठिन चुनौतियों और प्रतिकूलताओं के बीच उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय भाजपा के काम को खड़ा करने और उसके दृढ़ीकरण में लगाया। इस बीच एक उन्नत कृषक, प्रिंटिंग प्रेस संचालक, पत्रकार, लेखक और समाज सेवी के दायित्व को जनसरोकार के लिए समर्पित किया।
अविस्मरणीय योगदान: भाजपा जिलाध्यक्ष
अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा, हमारे अन्नय मार्गदर्शन, अभिभावक, भाजपा के पितृपुरुष, पूर्व जिलाध्यक्ष, शिक्षाविद आचार्य श्री गोपालराव एलकर के दुखद निधन जिला भारतीय जनता पार्टी परिवार, शिक्षा जगत और आम जनमानस के लिए अपूर्ण क्षति है, जिसकी भरपाई युगिन संभव है। आज उनके यूं ही चले जाने से भाजपा में शुन्य का भाव आ गया है। हम जैसे अनेकों कार्यकर्ताओं का उन्होंने निर्माण किया। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमने राष्ट्र निर्माण समाज सेवा और राजनीति का पाठ पड़ा। आज आचार्य जी शारीरिक तौर पर भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनके आदर्श, कार्य, पुण्यात्मा सदा-सर्वदा हमारा मार्गदर्शन और हमें संबल देगीं। आगे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कावरे ने अपनी पुष्पांजलि में कहा, राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। आचार्य जी की दूरदर्शिता, निष्ठा और सेवा भावना हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.