छत्तीसगढ़

भक्ति और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं मां कर्मा : संगीता साहू

588150320260612091006981018.jpg

 

अंजोरा। कर्मा जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 14 की जनपद सदस्य संगीता साहू ने प्रदेशवासियों को तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगीता साहू ने मां कर्मा को नमन करते हुए कहा कि माता कर्मा साहू, तेली समाज सहित कई अन्य समुदायों की आराध्य देवी हैं। वे भक्ति, सेवा और समर्पण की अद्भुत प्रतिमूर्ति मानी जाती हैं।

उन्होंने कहा कि मां कर्मा का जीवन समाज को सेवा, त्याग और ईश्वर भक्ति का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

संगीता साहू ने सभी से मां कर्मा के आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को एकजुट करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.