ब्रेकिंग

इफ्तार से दिया भाईचारे का पैगाम, अमन के लिए की गईं दुआएं 

97514032026125740whatsappimage2026-03-14at6.24.41pm.jpeg

-जमात-ए-इस्लामी हिन्द भिलाई का फरीद नगर में आयोजन 
भिलाई।
रमज़ान के पवित्र महीने में जमात-ए-इस्लामी हिन्द, भिलाई की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसका मकसद समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देना था।
फरीद नगर में हुए इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी तादाद में मौजूद थे। सभी मेहमानों ने मिलकर इफ्तार किया और नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं की गईं। 
इस मौके पर इकरा टीचर्स एसोसिएशन के सदर अजमत उल्लाह खान, भिलाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष यासीन खान,स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया (एसआईओ) के साबिक सदर मोहम्मद आमिर, दारूल क़ज़ा आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के शहर काजी मुफ़्ती सुहैल कासमी ,जमात ए इस्लामी हिन्द छत्तीसगढ़ के साबिक सदर शब्बीर खान ने कहा कि रमजान का महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं बल्कि इंसानियत, भाईचारे और कौम की खिदमत का भी पैगाम देता है। रोज़ा इंसान को परहेजगारी की हिदायत के साथ जरूरतमंदों के लिए रहमदिल बनाता है। इन वक्ताओं ने कहा कि इफ्तार का आयोजन समाज में आपसी समझ, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक अहम जरिया है। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मोहब्बत और मेलजोल को बढ़ाने वाली पहल बताया। आखिर में अबू हुरैरा अकादमी के सदर हाफिज अमान ने दुआए की। संचालन मोहम्मद साबिर ने किया और आखिर में  जमात ए इस्लामी हिन्द के शहर अध्यक्ष एजाज अहमद ने सभी का शुक्रिया अदा किया। आयोजन को सफल बनाने में नियाज़ अहमद ,ख़ुर्शीद हिलाल, मोहम्मद जावेद, आरिफ खान, अहमद हसन, अमीन आरिफ, कलीम आरिफ, फरहान,रज़ा सिद्दीकी ,अब्दुल रब्बानी, मतलूब अंसारी, ख़्वाजा मोईनुद्दीन, जावेद अहमद, केवी मोहम्मद ,जावेद सिद्दीकी, अबुल हसन, शेख हारून और मौलाना जलील हसन नदवी सहित अनेक लोगों की भागीदारी रही। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.