बालाघाट। महाराणा प्रताप युवा संगठन और आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वाधान में सीएम राइज विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ में "महिला सशक्तिकरण राष्ट्र की ओर अग्रसर" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के प्रमुख विद्यालय और महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान नीलेश्वर बसेने, द्वितीय स्थान दिव्या नगपुरे और तृतीय स्थान वीना जामरे ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक महिला सशक्तिकरण और भारत की प्रगति की यात्रा सुनिश्चित करना है। साथ ही, छात्र-छात्राओं में साहित्यिक विद्या में अग्रणी होने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझाने और उन्हें साहित्यिक विद्या में अग्रणी होने के लिए प्रेरित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उप प्राचार्य साजिद मोहिस सर, अजय बैंस सीबीसी, विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षक दुर्गा प्रसाद तुरकर, आशीष श्रीवास्तव जी सर और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार कोर्राम सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्थक सिंह चौहान राज्य संयोजक, भागेंद्र पटले जिला संयोजक, कार्यक्रम संयोजक राहुल पटले और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.