रायपुर । आईएमडी के अनुसार 13 एवं 14 मई की रात को बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर के कुछ क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। निजी एजेंसी के अनुसार एक जून को केरल मानसून पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर मौसम विभाग द्वारा केरल मानसून पहुंचने पर ही भारत में मानसून आने की घोषणा की जाती है। जबकि आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं अंडमान सागर के कुछ क्षेत्रों से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से 4 दिनों के भीतर मानसून आगे बढ़ेगा। दक्षिणी अंडमान सागर दक्षिण पूर्वी बंगाल खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में पहुंचेगा। अंडमान सागर के ऊपर 13-14 की रात पछुआ हवाएं जोर-जोर से चली, जिससे आसपास के क्षेत्रों में आंधी आने का एहसास लोगों को महसूस हुआ। समुद्रतल से 1.5 से ऊपर की हवा गति 20 समुद्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्री मील से अधिक हो गई है। जिससे साथ ही क्षेत्रों 4.5 किमी की हवा की गति पाई गई। आईएमडी ने बताया कि अभी दिल्ली में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। आसपास के प्रदेश राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि के तापमान में फेर-बदल की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रहेगा। 16 मई को देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.