ब्रेकिंग

सिविल लाईन क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, बनेंगे नए कॉलोनी व क्वार्टर

1747056134_WhatsAppImage2025-05-12at6.37.03PM.jpeg

-दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के पहल पर गृह निर्माण मंडल ने बनाया बड़ा प्लान
-साढ़े 16 एकड़ क्षेत्र होगा नए सिरे से विकसित, शास. कर्मचारियों व आम लोगों को मिलेगा लाभ
दुर्ग।
दुर्ग शहर में शैक्षणिक संस्थाओं, खेलकूद गतिविधियों और आस्था के केन्द्र धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध सुराना कॉलेज वार्ड क्रमांक-40 अंतर्गत सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी व एरिगेशन के जर्जर क्वार्टरों के अलावा श्री साई मंंदिर क्षेत्र की जल्द तस्वीर बदलेगी। करीब साढ़े 16 एकड़ इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के पहल व प्रयास से गृह निर्माण मंडल दुर्ग द्वारा 300 करोड़ रुपए का प्लान तैयार किया गया है। प्लान के तहत चिन्हित 143 जर्जर शासकीय क्वार्टरों को डिस्मेंटल करके साढ़े 3 एकड़ क्षेत्र में प्लेटनुमा नए क्वार्टरों का निर्माण करवाया जाएगा। जिसे शासकीय कर्मचारियों को एलॉट किया जाएगा। इसके अलावा शेष 13 एकड़ भूमि को नए कॉलोनी के रुप में विकसित किया जाएगा। कॉलोनी में आवास व दुकान का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त मकान व दुकान का आधिपत्य गृह निर्माण मंडल के पास होगा। जिसे गृह निर्माण मंडल शासन के नियमों के अनुसार निजी लोगों को विक्रय करेगी, वहीं प्लान में साई मंदिर सिविल लाईन क्षेत्र को विकसित करने की भी कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अनुसार मंदिर के सामने प्रस्तावित खुले मैदान में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही साई द्वार सिविल लाईन चौक को कसारीडीह चौक से जोडऩे वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्लान के तहत यह सड़क 60 फीट चौड़ी की जाएगी। गृह निर्माण मंडल के इस प्लान के मूर्तरुप लेने पर सिविल लाईन क्षेत्र एक नए आकार व स्वरुप में नजर आएगा।गृह निर्माण मंडल के प्लान पर शासकीय प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
यह बातें गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों ने सोमवार को साई मंदिर सिविल लाईन कसारीडीह पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को बताई और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्ययोजना से अवगत कराया गया। इस दौरान दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सिविल लाईन क्षेत्र के जर्जर क्वार्टरों व आसपास के क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करने यहां के रहवासियों की पुरानी मांग है। पहले उक्त कार्य को पुरा करने इच्छा शक्ति नही दिखाई गई,लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है।

Image after paragraph

इस सरकार में जन भावनाओं का सम्मान करते हुए हर विकास कार्य को पूर्ण करवाया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि गृह निर्माण मंडल का यह प्रोजेक्ट विकास के लिहाज से बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसके पूर्ण होने पर सिविल लाईन क्षेत्र अपने नए स्वरुप में आ जाएगा। शासकीय कर्मचारियों को जर्जर आवासों से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। सुराना कॉलेज वार्ड क्रमांक-40 की पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर ने गृह निर्माण मंडल दुर्ग के प्लान पर खुशियां जाहिर करते हुए कहा है कि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में सिविल लाईन क्षेत्र के शासकीय कर्मचारियों व आम लोगों को आवास और नए कॉलोनी की बड़ी सौगात मिली है। जो सर्वसुविधायुक्त होगा। श्रीमती चंद्राकर ने कहा है कि इस तरह का विकास कार्य अब तक किसी वार्ड में नहीं किया गया है। इस विकास कार्य का यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। गृह निर्माण मंडल दुर्ग के कार्यपालन अभियंता आरके गोड़बोले और एसडीओ प्रिवेश साहू ने बताया कि इस प्लान पर शासकीय प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
इस दौरान  दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ सुराना कॉलेज वार्ड क्रमांक-40 की पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, गुरुघासीदास वार्ड क्रमांक-44 के पार्षद मनीष कोठारी, पार्षद कुलेश्वर साहू, डॉ. देवनारायण तांड़ी, कमल देवांगन, चंडी मंदिर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, सदर बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा, मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश चौहान, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, अनिकेत यादव, दिनेश नडोले, श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, सुरेश साहू, गणेश निर्मलकर, संतोष यदु, विनय चंद्राकर, गीतांजलि संगीत महाविद्यालय के पदाधिकारी दिलीप इंगले, असीम तिवारी, एन रामाराव के अलावा वार्ड के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.