हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत हो गई है। आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगा की डोली गंगोत्री पहुंच चुकी है और वहां 10:57 बजे कपाट खोले गए। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। दोनों धामों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और गंगोत्री में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और पूजा में भाग लिया। यहां करीब 1,000 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन उपस्थित रहे, जबकि यमुनोत्री में पहले ही दिन 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा के दो अन्य धामों—केदारनाथ के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। पिछले साल भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा 15 दिनों तक बाधित रही थी, इसके बावजूद 48.11 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
इस बार अब तक 20 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, और सरकार को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 60 लाख से ऊपर पहुंच सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.