छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकी समझने वारासिवनी की आरोही जाएगी श्रीहरिकोटा

1745910342_IMG-20250429-WA0049.jpg

RO. NO 13207/90

-15 दिनों के भ्रमण में जानेगी अंतरिक्ष अनुसंधान के गुर
बालाघाट।
भारतीय अन्तरिक्शा अनुसंधान केंद्र श्री हरिकोटा में भ्रमण के लिए वारासिवनी जवाहर नवोदय विद्यालय की आरोही पारधी का चयन हुआ है। विद्यालय में गणित के शिक्षक गौरीशंकर पारधी ने बताया कि कक्षा दसवीं में अध्ययनरत बालिका 18 से 31 मई  तक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। यह सब भारत सरकार युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम एक कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करना और उनकी रुचि बढ़ाना है।
-ऐसे होता है चयन..
युविका के अंतर्गत प्रतिवर्ष 9 वी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्च माह में एक परीक्षा आयोजित की जाती है। ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में कक्षा 8 वी के 50 प्रतिशत का वेटेज दिया जाता है। साथ ही अलग अलग राष्ट्रीय इवेंट जैसे- साइंस व ओलंपियाड आदि प्रतियोगिताओं में प्राप्त प्रमाण पत्रों  की अनिवार्यता रखी जाती हैं। कुल 180 अंकों का टेस्ट होता है।
-क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य..
युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करना।
युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूक करना।
युवाओं को अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना। युवाओं में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना।
-कार्यक्रम में शामिल गतिविधियाँ..
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इसरो के विभिन्न केंद्रों में दो सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों पर कक्षा व्याख्यान दिए जाते हैं। विभिन्न प्रयोगात्मक प्रदर्शन दिखाए जाते हैं। सुविधा और प्रयोगशाला का दौरा कराया जाता है। इसरो के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों के लिए योग, ध्यान, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा जैसी पाठ्येतर गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं। इसरो का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करता है और उन्हें अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।

RO. NO 13207/90

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13207/90
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.