होम / दुर्ग-भिलाई / अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: इस्लामिक आतंकवादी नरसंहार के खिलाफ शहीद भगत सिंह चौक दुर्ग में एकजुट हुए हिंदू संगठन के लोग
दुर्ग-भिलाई
-आतंक विषधर है खड़ा फन कुचलना चाहिए, लहू का बदला लहू। आतंकवाद को नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे जैसे लगे नारे
दुर्ग। शहीद भगत सिंह चौक दुर्ग में कश्मीर के आतंकवादी घटना से खौल रहे हिंदू समाज ने आज अश्रु पूरित श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन मनोज ठाकरे प्रदेश अध्यक्ष सनातन संघ ने किया। कार्यक्रम में भारतीय सनातन संघ रक्षा मंच आर्य वीर दल, सेल्यूट तिरंगा संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य समाज के आचार्य डॉ. अजय आर्य ने अपनी जोशीली कविता आतंक विषधर है खड़ा फन कुचलना चाहिए पढ़कर जोश भरा। उन्होंने कहा - कश्मीर में की गई हत्या हिंदुओं की हत्या नहीं है यह मानवता की हत्या है।

पूरा देश उबल रहा है। माताओं का सुहाग चला गया। जवाब बिना किसी दुश्मनी बिना किसी तकलीफ के सिर्फ किसी को पहचान कर मानते हैं कि वह उसे देश धर्म संस्कृति को मानने वाला है उसको यह किसी क्षेत्र के लिए समस्या नहीं है अभी तो संपूर्ण मानवता के लिए चिंता है। हिंदू संगठनों ने सामूहिक रूप से भारत सरकार से मांग की की कड़ा एक्शन होना चाहिए। अब आतंकवादियों को मिटाने का नहीं अभी तो आतंकवादी सोच को मिटाने का वक्त आ गया है। जो देश जोसना आतंकवादियों को सपोर्ट करती है अब उन पर चोट करने का वक्त आ गया है। हम देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा करते हैं और आशा करते हैं कि जल्द ही एक ऐसा एक्शन होगा जो आतंकवादियों और उनके आकाओं को सोचने पर मजबूर करेगा।

आर्य समाज मंदिर आर्य नगर दुर्ग के प्रधान संजय आर्य मंत्री मनोज आर्य कोषाध्यक्ष कृष्णमूर्ति आर्य वैदिक विद्वान डॉ अजय आर्य, आर्य समाज मंदिर सेक्टर 6 के पुरोहित आचार्य अंकित शर्मा, संजय साहू, भारतीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष, डॉ निर्मला गुप्ता सैल्यूट तिरंगा संगठन आर्य वीर दल संभाग संचालक इंद्र कुमार आर्य, जिला मंत्री हिमांशु आर्य, आर्य वीरांगना दल जिला संचालिका साक्षी आर्या जिला मंत्री कविता आर्या, अंकित आर्य तुषार आर्य, आयुष आर्य, सनातन महासंघ प्रांतीय अध्यक्ष मनोज ठाकरे, किशोर कन्नौजिया,बजरंग दल से विभाग संयोजक रामलोचन तिवारी, जिला संयोजक सौरभ देवांगन, महेश नायडू भावेश चावड़ा, संजय साहू ,मनोज नामदेव आदि नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.