-आज जिला भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन
-बूथ-बूथ हर्षोल्लास, जनकल्याण से मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस
बालाघाट। 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस जिले में बूथ-बूथ पर हर्षोल्लास, जनकल्याण से मनाया। सर्वप्रथम मां भारती, डां श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वजारोहण किया। दौरान रैली, स्वच्छता अभियान, जन कल्याण के कार्य, शासन की योजनाएं और पार्टी की रीती-नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे पार्टी के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया है। जहां जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी और वर्तमान समय तक पार्टी, समर्पण, सरकारों के कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कांवरे ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित की अपील की है। गरिमामय क्षण में जिले के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन कारगर सिद्ध होगा।
-सशक्त भाजपा, सशक्त भारत..
उल्लेखनीय रहे पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय आकर्षक, तकनीकी युक्त किया गया है। जो आने वाले समय में आमजन, संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने जिलेवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं कै पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे कहा, पार्टी का स्थापना दिवस हम सब कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के इतिहास, विस्तार, विकास को जानने और जनकल्याण का अवसर हैं। हमें आगे भविष्य में राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और संगठन निष्ठा का भाव सीखने मिलेगा। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी सशक्त भाजपा, सशक्त भारत के विचारों को प्रमुखता से रखेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.