होम / खेल / स्व. नारायण सिंह स्मृति गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश 11 में सैफई इटावा को तीन एक से परास्त कर गोल्ड कप पर कब्जा जमाया
खेल
बालाघाट। 50 साल के इतिहास में यह पहला मौका है कि मध्य प्रदेश की टीम इस चैंपियनशिप की सिरमौर बनी। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट आईजी संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह एवं बालाघाट के जिला कलेक्टर आईएएस मृणाल मीणा की विशेष उपस्थिति में पारितोषिक वितरण किया गया। विजेता टीम को गोल्ड कप के साथ खिलाड़ियों को इंडिविजुअल प्राइसेज एवं नगद राशि 1लाख 21हजार प्रदान की गई ,वहीं उपविजेता टीम सैफई इटावा को 71 हजार नगद ट्रॉफी एवं इंडिविजुअल प्राइसेज दिए गए।
इस अवसर पर ओलंपियन विवेक सागर के साथ तस्वीर खिंचवाने वालों की होड़ मची रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए किरण भाई त्रिवेदी अध्यक्ष नेहरू स्पोर्टिंग द्वारा समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। अभिनंदन उद्बोधन मध्य प्रदेश हॉकी उपाध्यक्ष विजय वर्मा द्वारा दिया गया। फाइनल मैच देखने के लिए हॉकी मध्य प्रदेश के सचिव लोग बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन सुशील वर्मा द्वारा किया गया।
इस आयोजन की सफलता में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल dhuware, अभय सेठिया, अशोक मोदी,मकरंद अंधारे , तुषार मानकर राजेश सेवइवार , वामनऊके रमेश ऊके ,गोपाल धुर्वे, सुनील गांधी पूरन सिंह भाटिया ,सुधांशु तिवारी, कमलजीत सिंह छाबड़ा, सत्यम वर्मा ,एकांश pipalewar, नवनीत नायडू,सुब्रत राय अरविंद जायसवाल, संतोष जायसवाल होटल शीतल पैलेस के मालिक, का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.