दुर्ग-भिलाई

कमिश्नर ने कर्मचारियों के खाते में जमा किये ओपीएस और एनपीएस की चार करोड़ से अधिक की बकाया राशि 

23929032025114934whatsappimage2025-03-29at5.16.23pm.jpeg

दुर्ग। नगर निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के सभी नियमित कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (O.P.S.) की राशि दिसंबर 2024 तक और न्यू पेंशन स्कीम (N.P.S.) की राशि फरवरी 2025 तक उनके खातों में जमा करा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह राशि लगभग चार करोड़ से अधिक बताई गई है। पिछले दो वर्षों से लंबित राशि जमा होने से निगम कर्मचारियो के चेहरे पर मुश्मन आ गई है। बजट बैठक में स्वीकृति मिलते ही बजट के एक दिन पहले कर्मचारियों को यह सौगात दी गई। इस संबंध में निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, शशि यादव,राजू चन्द्राकर, ईश्वर वर्मा,साक्षी वर्मा,रेखा कुर्रे, प्रिंसि शर्मा,गंगाधर ठाकरे के अलावा यूनियन के पदाधिकारीयो ने इस निर्णय का स्वागत किया।संघ पदाधिकारीयों ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों को उम्मीद है कि भविष्य में हर माह वेतन के साथ O.P.S. और N.P.S. की राशि नियमित रूप से मिलेगी। बता दे कि कमिश्नर द्वारा अब प्रतिमाह जीपीएफ व सीपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.