रायपुर । महादेव सट्टा एप मामले में को लेकर बुधवार को सीबीआई की टीम ने रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई आईपीएस अफसरों के घर छापेमार कार्रवाई की। वहीं विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई निवास पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा कई आईपीएस अफसरों के ठिकानों पर भी अभी जांच चल रही है। छत्तीसगढ़ में हुई इस छापेमारी को लेकर अब सियासत भी गर्म हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस नेताओं ने इस द्वेशपूर्ण कार्रवाई कहा तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है। छापे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीबीआई कई जगहों पर पहुंचने की जानकारी हुई है। किस विषय पर छापा पड़ा है यह नहीं मालूम है। कई मुद्दों पर सीबीआई जांच चल रही है। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआई पर विश्वास जताया है। कांग्रेस के अधिकतम लोगों को सीबीआई पर विश्वास है। कांग्रेस में कुछ लोग हैं जो गड़बड़ी किए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं है। सीबीआई की किसी पार्टी की नहीं होती है। जहां गड़बड़ी होती है, वहां कार्रवाई करती है। कांग्रेस चुनाव के समय केंद्रीय एजेसिंयों के दुरुपयोग का आरोप लगाती थी, अब तो चुनाव भी नहीं है, फिर भी कार्रवाई हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है। कांग्रेस के लोगों को जांच में सहयोग करना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.