खेल

ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1अप्रैल से रिसाली भिलाई में

70119032025065601img-20250319-wa0069.jpg

RO. NO 13129/104

दुर्ग/भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशानुसार एवं सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जिले के नवोदित शतरंज खिलाड़ियों के लिए 1अप्रैल से 10 अप्रैल तक दस दिवसीय  ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रिसाली भिलाई में रखा गया है।
    अंतराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा द्वारा नवोदित शतरंज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में शतरंज की चाल चलना , नोटेशन लिखना,ओपनिंग खेलना, एकाग्रता, बौद्धिक विकास, शतरंज के मोहरों की जानकारी तथा शतरंज की अन्य प्रारंभिक जानकारी दी जायेगी।
  जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि जिले के नवोदित शतरंज खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है जिससे वह शतरंज का प्रशिक्षण लेकर अपने बौद्धिक एवं मानसिक विकास को भी बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन 2 सत्रों में दिया जायेगा। जिसका समय सुबह 9 से 10 बजे एवं शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपने इच्छानुसार कोई भी समय निर्धारित कर सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागी सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा मो.न. 7566511666 एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत 7999636611 से संपर्क कर सकते हैं।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
31708042025152236whatsappimage2025-04-08at20.51.27_de8ff120.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.