दुर्ग-भिलाई

विधायक गजेन्द्र यादव संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी, विधायक निवास में होली मिलन सम्पन्न

63715032025153448img-20250315-wa0214.jpg

दुर्ग। विद्युत नगर स्थित विधायक निवास में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया इस दौरान आयोजित होली मिलन में अपने चहेते विधायक को रंग गुलाल लगाने लोग सुबह से पहुंचने लगे थे। रंगों की फुहार एवं नागड़े की थाप  के बीच फाग गीत से पूरा माहौल सराबोर हो गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं नगाड़ा बजाया और माइक थामकर फाग गीत गाये तो समर्थको का उत्साह और बढ़ गया रंगों के बौछार के साथ गुलाल उड़ाते हुये शहरवासी झूम उठे वहीं महिलाओ ने फूलों की पंखुड़ी उड़ाकर विधायक का अभिनंदन की। 
      रंगोत्सव पर्व पर विधायक निवास में होली मिलन में शहरवासियों की जबरदस्त भीड़ रही, स्थानीय कलाकारों ने फाग गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संग होली मनाने पहुंची महिलाओ की टोली ने उन्हें पकवान भेंट की तो युवा वर्ग होली गीत पर बाजे गाजे में उत्साह एवं उमंग से नाचते हुये होली मनाये। 

Image after paragraph


    होली मिलन में पहुंचे सभी स्नेहिजनों का आभार व्यक्त करते हुये विधायक ने कहा की आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव इसी प्रकार मिलता रहे। शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं, उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
        विधायक निवास में आयेजित इस होली मिलन पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन, महिला समूह, व्यापारीगण सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुये।
होली मिलन को लेकर उत्साहित कार्यकर्त्तागण पूरे जोर शोर से तैयारी में 2 दिन से जुटे हुए थे। कार्यकर्त्ताओ की टोली अपनी अपनी टीम बनाकर होली मिलन में शामिल हुए। नंगाड़े की थाप और रंगो की फुहार के साथ होली त्यौहार का आनंद लिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.