होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऊर्जावान नेत्री निकिता मिलिंद को दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि निकिता मिलिंद अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा देंगी तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगी।
नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विशेष रूप से अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य करेंगी। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए निकिता मिलिंद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.