चुनाव

दुर्ग नगर निगम के श्याम शर्मा बने नए सभापति

53307032025131118whatsappimage2025-03-07at5.59.35pm(1).jpeg

37 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर कुंडले को किया पराजित, चुनाव में निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा का दिया साथ
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम के नए सभापति श्याम शर्मा बने है। शुक्रवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम शर्मा ने कांगे्रस प्रत्याशी भास्कर कुंडले को 37 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। चुनाव में श्याम शर्मा को 49 वोट मिले, जबकि भास्कर कुंडले को मात्र 12 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। महापौर अलका बाघमार समेत सभी 60 पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। निगम के नए परिषद् में भाजपा का बहुमत है। कुल 60 पार्षदों में भाजपा के 40 पार्षद चुनाव जीतकर आए है, वहीं 12 कांग्रेस व 8 निर्दलीय पार्षद जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। चुनाव में खास बात यह रही कि निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा के पक्ष में वोट किया है, वहीं कांग्रेस अपने 12 पार्षदों को एकजुट रखने में सफल रही। श्याम शर्मा के सभापति निर्वाचित होने से निगम की शहरी सरकार में महापौर व सभापति पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा वार्ड-30 से बड़े अंतर से चुनाव जीतकर निगम के सदन में पहुंचे है। उन्हें दूसरी बार पार्षद बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सभापति पद पर जीत से भाजपा में खुशियों का माहौल है। नए सभापति श्याम शर्मा को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसके पहले शुक्रवार की सुबह दुर्ग नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में जिला कलेक्टर व पीठासीन अधिकारी अभिजीत सिंह व नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल की मौजूदगी में सभापति पद के चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई।

Image after paragraph

भाजपा से श्याम शर्मा व कांग्रेस से भास्कर कुंडले द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। चुनाव में दो प्रत्याशी होने से मतदान की स्थिति बनी। मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई। भाजपा के श्याम शर्मा को सभापति पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। नगर निगम मुख्यालय परिसर में मतदान के दौरान भाजपा व कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सक्रिय रहे। भाजपा के सभी 40 पार्षद विधायक गजेन्द्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार के साथ बस में सवार होकर एक साथ मतदान करने निगम पहुंचे थे।
वहीं कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजेश यादव, कांग्रेस नेता दीपक दुबे, जिला युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा, गौरव उमरे व अन्य नेता निगम परिसर में सक्रिय रहे। भाजपा के श्याम शर्मा के सभापति निर्वाचित होने के बाद प्रदेश भाजपा द्वारा सभापति चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए संजय श्रीवास्तव, विधायक ललित चंद्राकर, सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, संजय बघेल, संतोष सोनी, महेन्द्र लोढ़ा, संजय बोहरा, आशीष निमजे, मनीष भंडारी, चैनसुख भट्टड़, डोमार सिंह वर्मा, राजेश ताम्रकार, गणेश निर्मलकर के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता निगम मुख्यालय पहुंचे और जीत पर श्याम शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नए सभापति श्याम शर्मा का भव्य स्वागत कर ढोल बाजा में नाच गाकर अपनी खुशियों का ईजहार किया गया। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.