दुर्ग। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। जिसके चलते भाजपा से सरस्वती बंजारे का नाम पहले ही तय कर लिया था। नामांकन के दौरान कांग्रेस की ओर से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सरस्वती बंजारे पति सत्य प्रकाश बंजारे का एक मात्र नामांकन प्राप्त हुआ। जिससे चलते जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष पद पर श्रीमती सरस्वती बंजारे को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
बता दे कि सरस्वती बंजारे क्षेत्र क्रमांक 4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। सरस्वती बंजारे ने रिकॉर्ड मत से जीत हासिल की है। उन्हें टोटल 35153 मतदान में 22470 वोट मिले जो कि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15700 वोटो का बड़ा अंतर से जीत रहा है।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस खेमा से देवेंद्र चंद्रवंशी और भाजपा से पवन शर्मा ने नामांकन भरा है। देवेंद्र चंद्रवंशी को 04 और पवन शर्मा को 07 मत मिले जिससे पवन शर्मा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए हैं। चुनाव के बाद जिला पंचायत दुर्ग में भाजपा का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों पद भाजपा के हो गए हैं।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने के बाद दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला पंचायत पहुंचकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बुके भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है जिसके चलते पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार आई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.