दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्री सत्य साई सेवा समिति के जिला मेडिकल कॉर्डिनेटर सत्यम शिवम सुंदरम समिति के अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा दुर्ग के सदस्य दिलीप ठाकुर और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधागढ़ के मीडिया प्रभारी सत्यम शिवम सुंदरम समिति के सम्मानित सदस्य सीता राम ठाकुर का मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मान प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मान हुआ।

उक्त सम्मान इनके द्वारा 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र कोकड़ी, कौड़ियां, चिखली, मानपुर, मोहला आदि जगहों पर तथा शहरी क्षेत्रों में वृद्धाश्रम, सेंट्रल जेल,आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में अध्ययनरत जाति और जन जाती छात्राओ के लिए स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित कर चिकित्सा सेवा की गई। इस उल्लेखनीय सेवा की मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशंसा करते हुए इनका सम्मान किया गया। इस सम्मान के लिए अनेक समिति संस्था और संगठन द्वारा इन्हें बधाईयां दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.