चुनाव

पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोषी देशमुख जीती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन हारी चुनाव

82018022025130802whatsappimage2025-02-18at5.38.20pm.jpg

RO. NO 13129/104

-मतगणना उपरांत आए प्रांरभिक रुझान, अधिकृत घोषणा कल
दुर्ग ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अतंर्गत दुर्ग ब्लॉक में 4 जिला पंचायत सदस्य, 24 जनपद पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पदो के लिए मंगलवार को ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान उपरांत मतगणना की प्रक्रिया देर रात तक पूरी की गई। अधिकृत परिणाम कल 19 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मतगणना उपरांत प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों से जीत-हार के परिणाम भी मिलने शुरु हो गए है। जिसके अनुसार दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 से संतोषी कृष्णा देशमुख चुनाव जीत गई है। उन्होने अपने निकटतम प्रत्याशी माया नोहर साहू को करीब 500 वोटों के अंतर से पराजित किया है।

Image after paragraph

नवनिर्वाचित जनपद सदस्य संतोषी कृष्णा देशमुख इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी थी। क्षेत्र क्रमांक-5 में बेलौदी, भेड़सर व डांडेसरा ग्राम पंचायत आते है। इन पंचायतों के अंतर्गत 60 गांव शामिल है। जहां के मतदाताओं द्वारा उत्साह के साथ मतदान किया गया है। नव निर्वाचित जनपद सदस्य संतोषी कृष्णा देशमुख पूर्व में दुर्ग जनपद पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है। उनकी जीत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाईयों का तांता लगा  हुआ है। इसी प्रकार दुर्ग ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के लिए 4 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हुए। जिसके अनुसार दुर्ग जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन के चुनाव में हारने की खबर सामने आई है। वे इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी थी। उनके पराजय से समर्थकों में निराशा का माहौल है।  इसके अलावा ग्राम पंचायत धनोरा से रुलेश्वरी बंजारे सरपंच निर्वाचित हुई है। वे दुर्ग जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे की पत्नि है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.