-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नये दायित्व और सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दी
दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद, विधायक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किये और दुर्ग में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास की गति को और बढ़ाने मार्गदर्शन प्राप्त किये। इसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भी सौजन्य मुलाकात कर एक एक पार्षद से परिचय प्राप्त किये और जीत की बधाई देते हुए निगम चुनाव में शीर्ष नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किये।
निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार की ऐतिहासिक जीत और 40 सीट पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत मिलने पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुँचे जहाँ विधायक श्री यादव ने महापौर के साथ सभी पार्षदों का क्रमश: व्यक्तिगत परिचय कराये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदो को नये दायित्व एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दिए। जनता द्वारा भाजपा पर विश्वास कर जो अपार समर्थन दिए है उन पर खरा उतरकर कार्य करने उत्साहवर्धन किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह ऐतिहासिक जीत प्रत्याशी, कार्यकत्र्ताओ के संघर्ष और कार्यशक्ति का प्रतीक है और यह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास को भी दर्शाता है। महापौर अलका बाघमार और सभी पार्षदो ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिले विकास कार्यों सौगात के फलस्वरुप दुर्ग जीत का रिकॉर्ड बना। विष्णु का सुशासन, गजेन्द्र यादव पर विश्वास और ट्रिपल इंजन सरकार पर टिकी रही दुर्ग की आस। उन्होंने निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन और दुर्ग के सभी कार्यकत्र्ताओ के अथक प्रयास से दुर्ग निगम चुनाव में रिकॉर्ड बना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.