चुनाव

निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

81615022025143033whatsappimage2024-12-30at6.19.24pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं। 
मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो वादा है, उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझकर बनाया गया है  उसे  शत-प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं  कराया गया था। 5 साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति  बढ़ा। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए हैं। 
 श्री  साय ने कहा  कि सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पालिका परिषद में 35 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 81 में बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आ गए हैं। रायपुर में 15 साल का किला ढह  गया है।  उन्होंने  कहा कि , बीजेपी पर जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सब से जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के  पास कोई बहाना नहीं है। अब वह कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
Nagar Nigam
Total 10 
1. BJP 10 
2. ⁠Congress - Nil
3. ⁠Indepemdent- Nil
Nagarpalika
Total 49
1. BJP 35 
2. Congress 8 - Takhatpur, Mungeli, Katghora, Mahasamund, Bagbahara , Surajpur, Mandir Hasoud, Abhanpur, 
3. AAP 1  - Bodari 
4. Independent 5 - Ahiwara , Sakti, Pendra, Akaltara, simga
Nagarpanchayat
Total 114
1. BJP 81
2. Congress 22 
3. BSP 1  - 
4. Independent 10

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.