कोरबा। कोरबा जिले के धतूरा ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी बुधवार सिंह का चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया। तबीयत बिगडऩे पर उनको आनन-फ ानन में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर बढऩे से उनका निधन हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के धतूरा ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी बुधवार सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार सिंह ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार बुधवार सिंह की मौत ब्लड प्रेशर बढऩे की वजह से हुई है।
बता दें कि बुधवार सिंह इस बार तीसरी बार सरपंच चुनाव लड़ रहे थे। पहले दो बार वे इस पद पर रह चुके थे, लेकिन 2020-25 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे 2010 से 2015 तक वे ग्राम पंचायत जोरहाडबरी के सरपंच रहे, फिर 2015 से 2020 तक धतूरा पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले 2005 में उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थीं। लंबे समय से पंचायत विकास से जुड़े रहने के कारण गांव के लोग उन्हें एक समर्पित नेता के रूप में याद कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.