दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के महापौर के लिए तस्वीर एक हद तक साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अलका बघमार को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने दो बार की पार्षद हेमलता साहू पर भरोसा जताया है। ऊपरी तौर पर भाजपा इस चुनाव को जितना आसान मानकर चल रही है, जमीनी हकीकत उतना साफ नही है। 2004 के चुनाव को छोड़ दे तो दुर्ग शहर की जनता ने एकतरफा वोट किसी प्रत्याशी को नही किया है। अक्सर मुकाबला त्रिकोणीय रहा और विनिंग कैंडिडेट को करारी जीत हासिल हुआ।
स्थानीय सियासत के जानकार कहते हैं कि समीकरण भले ही भाजपा के पक्ष में दिखते हो, मगर इसका मतलब यह नही कि कांग्रेस अपने अपोजिशन को वॉक ओवर दे दें।
1999 के चुनाव में जब सरोज पांडे को महापौर प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने सबको चौंका दिया, तब के मुकाबले में उनके सामने कांग्रेस से चंदादेवी शर्मा और शैलजा पांडे नामक एक तगड़ी दावेदार मैदान में थी। विषम हालातो के बीच सरोज पांडे ने यह चुनाव फतह किया था। उसके बाद के चुनाव में सरोज पांडे ने अपना डंका दुर्ग निगम में इस कदर बजाया कि 2004 के अगले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मदन जैन को चारों खाने चित्त कर दिया था। इसके बाद 2009 के महापौर चुनाव में डॉक्टर शिव कुमार तमेर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी स्वाभिमान मंच के राजेन्द्र साहू से मात्र 400 वोट से विजयी हुए। उस समय भाजपा के कद्दावर नेता स्व हेमचंद यादव ने मोर्चा संभाला था। तब सरोज पांडे सांसद बन चुकी थी।
2014 के चुनाव में सरोज पांडेय की ही पसंद चंद्रिका चन्द्राकर महज 31 सौ वोट से चुनाव जीती थी। तब भी सरोज पांडे के अलावा हेमचंद यादव ने चुनावी रणनिति बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस बार भाजपा ने कुर्मी समाज तो कांग्रेस ने साहू समाज से प्रत्याशी उतारा है। अलका बघमार विजय बघेल की पसंद है तो हेमलता साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू के जरिये टिकट पाने में सफल रही हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दुर्ग विधानसभा सीट पर 72 हजार वोट की लीड प्राप्त किया था। इसी तरह विधानसभा चुनाव में 48 हजार वोट की लीड थी। इन दोनों बड़े अंतर के मद्देनजर भाजपा इस खुशफहमी में जरूर रह सकती है कि उनकी राह कठिन नही।
पर याद रखना जरूरी है कि राजनीति में कोई मार्ग निष्कंटक नही होता। जनता के बीच कब क्या अंदर करंट दौड़ जाए और मीडिया किस करवट अपना ऊँट बिठा दे, अभी से कहना मुश्किल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.