दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने तीसरे दिन 25 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग में वार्ड 7 शिक्षक नगर से कांग्रेस से सरोज यादव अपना नामांकन जमा किया। वही नगर पालिका परिषद अहिवारा, अमलेश्वर एवं कुम्हारी तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन एवं उतई में पार्षद पद हेतु 23 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा एवं पाटन में अध्यक्ष पद हेतु एक-एक नामांकन जमा हुए हैं। आज नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु 126 नामांकन पत्र तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 11 नामांकन पत्र की खरीदी की गई है।
-शनिवार 25 जनवरी को लिये जाएंगे नामांकन...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 कराये जाने हेतु जारी समय अनुसूची अनुसार 25 जनवरी 2025 को भी नामनिर्देशन लेने की कार्यवाही निर्धारित समयावधि तक संपन्न होगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना अनुसार 25 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। अतएव नामनिर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.