रिसाली। वार्ड 13 टंकी मरोदा में नाली पर हो रहे अतिक्रमण को निगम कर्मियों ने ढहा दिया। नाली पर ईट सीमेंट से यूरिनल बनाया जा रहा था। निर्माण कार्य ब्लड कलेक्शन सेंटर के संचालन द्वारा कराया जा रहा था।
नगर पालिक निगम के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि सार्वजनिक नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य से नाली की नियमित सफाई कार्य प्रभावित होगा। शिकायत जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य ब्लड कलेक्शन सेंटर द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद निर्माणधीन यूरिनल को ढहा दिया गया। कार्रवाई टीम में राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे, टेकराम, डिलेश्वर साहू, रोहित साहू आदि शामिल थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.