छत्तीसगढ़

खुद के पास नहीं था धान, बाजार से खरीद कर खपाने का प्रयास, टीम ने जब्त किए 80 क्विंटल धान

32620012025134211whatsappimage2025-01-20at7.08.53pm(1).jpeg

-876 क्विंटल धान का कराया गया रकबा समर्पण
बिलासपुर।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ आज भी तगड़ी कार्रवाई की गई। एक किसान के पास बेचने के लिए धान शेष नहीं था। उन्होंने बाजार से धान खरीदकर केंद्र में बेचने पहुंचा था। संयुक्त टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। किसान का 80 क्विंटल धान बरामद कर लिया गया। इस प्रकार धान नहीं होने के बावजूद ज्यादा पैमाने का टोकन कटाने वाले 10 किसानों का 876 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर ने आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
         जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी का भौतिक सत्यापन नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषक के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत धान कम पाये जाने पर 1.580 हेक्टेयर (81 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कृषक की सहमति से कराया गया।

Image after paragraph

इसी प्रकार तहसील सकरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र घुरू में तहसीलदार सकरी जॉच हेतु उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित कृषक राधेश्याम शर्मा के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 135 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषक की सहमति कराया गया। तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सह सेवा सहकारी समिति जोधरा में नायब तहसीलदार द्वारा उपस्थित होकर जाँच किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत कुल 07 कृषकों से 359.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सरवानी का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया। आज दिनांक हेतु जारी टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया एवं लगभग 300 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषकों द्वारा किया गया। विकासखण्ड तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र टांडा के कृषक कृष्णादेवी गुप्ता / हरिश्चंद निवासी कोटा के द्वारा 80 क्विंटल धान कोटा से खरीदकर कर लाया जाना पाया गया। अतः उपरोक्तानुसार धान को जप्त किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.