दुर्ग

साकेत कॉलोनी में 2 करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

84613012025123516whatsappimage2025-01-13at6.03.24pm.jpeg

-रायपुर नाका में ₹26 लाख की राशि से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी हुआ 
दुर्ग।
नागरिक सुविधाओ को बढ़ावा देने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों सौगात मिल रही है। मॉर्निंग विजिट और विधायक कार्यालय में जनता से मुलाकात के दौरान सड़क, नाली और मंच निर्माण की मांग पूर्ण करने शासन से स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने विभिन्न स्थानों पर भूमिपूजन किये। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को शुभकामना देते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जनता से किये सभी वादे पूरे किये जा रहे है। दुर्गवासियों की सभी मांग पूरी हो रही है। भाजपा पर आपका विश्वास से ही संभव हो पाया है। 
        विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की वार्ड क्रमांक 59, साकेत कॉलोनी में ₹2 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह विकास कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके पूर्व वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार ने कहा की बीते 5 वर्ष में वार्ड 59 विकास के लिए तरस गया था। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भेदभाव के साथ काम किया। गजेन्द्र यादव जी विधायक बनते ही पूरे शहर में विकास कार्य की नींव रखी जा रही है। 

Image after paragraph

वार्ड 47 में वरिष्ठजनों का सम्मान
रायपुर नाका वार्ड 47 में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, मितानिन, सफाई मित्र और उत्कृष्ट सेवा करने वालों को शाल श्रीफल देकर सम्मान किये। बड़ी संख्या में उपस्थित जन को शासन की योजनाओं की जानकारी दिए। कार्यक्रम में 16 लाख की राशि से वार्ड की भीतरी गलियों में सीमेंटीकरण सड़क और नाली निर्माण तथा विधायक निधि के 2 लाख से मंच निर्माण हेतु भूमिपूजन किये। इसके साथ ही पार्षद निधि के 6 लाख से पानी फिलटर मशीन और विधायक निधि के 2 लाख से मंच निर्माण का लोकार्पण किये। 
2 करोड़ की राशि से ये कार्य -
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृत 2 करोड़ की राशि से शिवमंदिर में डोमशेड, शिवमंदिर के पास सामुदायिक भवन, बुधवारी बाजार परिसर में पेवर ब्लॉक, यादव पारा एवं लोहार पारा में नाली एवं सड़क निर्माण, हरीनगर में नाली निर्माण, सड़क न. 01 सीमेंटीकरण सड़क, हरिनगर में किराना दुकान के सामने, मुस्कान पैलेस के सामने, विद्या पब्लिक स्कूल के पास, बनवारी यादव घर के सामने, नरेन्द्र बघेल घर के सामने सीमेंटीकरण सड़क हरिनगर के एक सड़क को डब्लूबीएम सड़क बनाया जायेगा। 
        इस दौरान पार्षद कविता तांडी, देवनारायण चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, कांशीराम कोसरे, अल्का बाघमार, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, भास्कर तिवारी, मन्नू साहू, विनय गुप्ता, सोनू हजारे, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.