दुर्ग

संगीत की शिक्षा बच्चों का मानसिक विकास में बेहतर: सांसद विजय बघेल

36411012025132437dsc_5379.jpg

-गीताजली संगीत समिति का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 
दुर्ग।
गीतांजली संगीत शिक्षण समिति के तत्वाधान में संगीत महाविद्यालय ने गत दिवस अपना वार्षिक उत्सव मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसमा, कार्यक्रम के अध्यक्ष  गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग के अतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती पूजन व छात्र/छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान से  हुआ। अतिर्थियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष श्रीमती रत्ना नारमदेव, सचिव एन. विश्वनाथ, प्रबंधक दिलीप इंगले व समिति के समस्त सदस्यों ने स्वागत किये । वर्षिक उत्सव में शिक्षा प्राप्त छात्र/छात्राओं ने संगीत के सभी विद्याओं का प्रर्दशन किये, कत्थक नित्य, लवधी नित्य, भारत नाट्यम, तबला वादन, सुगम संगीत, शास्त्री गायन, बासुरी वादन, प्रस्तुत कर सभी दर्शाक का मनमोह लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय व समिति का प्रतिवेदन का वाचन प्रबंधन दिलीप इगले ने प्रस्तुत कर महाविद्यालय में आवश्यक संसाधनों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होने बताया कि जिले के एक मात्र संगीत महाविद्यालय है जहाँ पर आवश्यक और जरूरी संसाधनो का होना जरूरी है।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग ने अपने उदबोधन में कहा कि संगीत कि शिक्षा बच्चों को मानसिक विकास में बेहतर लाभदायक है। साथ ही साथ अनिवार्य शिक्षा के अलावा संगीत शिक्षा व प्रशिक्षण बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोकता है और अनुशासन पैदा करने का यह महत्वपूर्ण साधन है। उन्होने समिति को यह आश्वासन दिया है कि आवश्यक जरूरी मुलभूत सुविधाएं प्रदान करने कि पूरी कोशिश कि जायेगी। कार्यक्रम के अध्यक्षता गजेन्द्र यादव विद्यायक दुर्ग शहर ने अपने उदबोधन में कहा कि शीघ्र ही वर्तमान जगह में संचालित महाविद्यालय के भवन का आवश्यकता के अनुरूप जल्द ही निर्माण कार्य कराये जाने कि बात कही है। इस अवसर पर  साहेब सिंह,  कल्यान सिंह, ठाकुर रामविशाल शर्मा, श्रीमती भावना वर्मा,  असीम तिवारी,  छत्रसाल, गायकवाड़, पोषण लाल साहू, जयंत वर्मा, महेश देवांगन, कार्तिक भोसले, सुश्री पूर्वा ब्रम्हभट्ट,  सी.एल. सेन, भावन सिन्हा, श्रीमति प्रनिता तानस्कर, श्रीमति आरती इंगले,  रमेश तिवारी,  रमेश यादव एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक छात्र/छात्राएं और पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दुबे और आभार प्रदर्शन समिति  अध्यक्ष श्रीमति रत्ना नारमदेव ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.