दुर्ग। गत दिनों इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें डॉ अजय गुप्ता को डॉ ऑफ़ the ईयर से सम्मानित किया गया । डॉ गुप्ता 34 वर्ष से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य हैं वे तीन बार आईएमए सह सचिव रह चुके हैं व पिछले साल वॉइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं तथा कई वर्षों तक कार्यकारी सदस्य रह चुके हैं । ज्ञात हो की डॉ गुप्ता 35 वर्षों से चर्म रोग व गुप्त रोग की प्रैक्टिस रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्ग में प्राइवेट अस्पताल चला रहे हैं । उनकी14 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं जो कि drajaygpta.com में निशुल्क उपलब्ध है ।अब तक 02 लाख से ज़्यादा लोगों ने वेबसाइट पर विजिट किया है ।

ख़ूबसूरत कैसे बने उनकी प्रचलित किताब है। उनकी पुस्तक एड्स क्यों और कैसे को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल में चर्म रोग व गुप्त रोग विभाग में एचएमओ के पद पर भी कार्य किया है । वे पूर्व में भी ,निःशुल्क चिकित्सा कैम्प में भाग लेने के कारण उन्हें विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने आस पास के कई स्कूल और कॉलेज में चिकित्सा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेक्चर दिया है । इक्छा मृत्यु पर उनकी नई पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होने वाली है ।
इस सम्मान के लिए कई डॉक्टर्स व सामाजिक संस्थाओं ने डॉ गुप्ता को बधाई दी है ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.