दुर्ग। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 10 जनवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा, बुनियादी आवश्यकताएं एवं सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम अरविंद एक्का, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एएसपी अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.