दुर्ग। भाजपा के संगठन महापर्व के तहत दुर्ग व भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। दुर्ग जिला भाजपा के सुरेन्द्र कौशिक नए अध्यक्ष बनाए गए है, वहीं पुरुषोत्तम देवांगन भिलाई जिला भाजपा की कमान संभालेंगे। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव की मौजूदगी में दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नाम की घोषणा की गई। घोषणा का कार्यकर्ताओं ने ताली व नारेबाजी के साथ समर्थन किया। सुरेन्द्र कौशिक के दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह के माहौल है। उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा के पिछले कार्यकाल में महामंत्री के पद को सुशोभित कर चुके है। इसी प्रकार प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.