दुर्ग-भिलाई

आत्मनिर्भर महिलाओं को बढ़ावा देने 5 जनवरी को प्रदर्शनी, स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केन्द्र

40903012025124847whatsappimage2025-01-03at6.05.18pm.jpg

-प्रदर्शनी में दैनिक जरुरत की सामग्रियों की होगी विशाल रेंज-सुश्री पायल जैन
दुर्ग ।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर महिलाओं को उनके स्वनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध करवाएगी। इसे लेकर 5 जनवरी, रविवार को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास, दुर्ग में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी प्रात: 10 बजे से शुरु होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा। स्वदेशी भारतीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पाद के अलावा अन्य पारंपारिक वस्तुएं एवं व्यंजन आकर्षण का केन्द्र होंगे। मेला के आयोजन में स्वावलंबी भारत अभियान, चेंबर युवा विंग और कैट इकाई सहयोगी संस्था है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि चेंबर की महिला इकाई स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसे लेकर पूर्व में भी चेंबर द्वारा नए वर्ष व मकर संक्राति के अवसर पर महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। जिसने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसे देखते हुए चेंबर द्वारा पुन: महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में दैनिक जरुरत की सामग्रियों की विशाल रेंज उपलब्ध रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.