-सरकार की योजना का लाभ हर जरूरतमंद को मिलें:कमिश्नर
दुर्ग। शहर में घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमदों तक पहुंचाना है। नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा घर-घर आयुष्मान कार्ड शिविर को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिनों की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। जो यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से दूर न रहे। बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

कसारीडीह निवासी अवधर्षम चन्द्राकर 98 साल के बुजुर्ग के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।कमिश्नर ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ हर जरूरतमंद को मिलें। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ लोगों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक निःशुल्क उपचार करवा सकेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.